दुर्भाग्यवश ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने ऋषभ पंत
रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बैंगलोर में टी-20 सीरीज़ का पांचवां और आखिरी टी-20 मैच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर टॉस हारा और जिस कारण उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस पूरी सीरीज़ में टीम इंडिया ने हर मैच में टॉस हारा है।
रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बैंगलोर में टी-20 सीरीज़ का पांचवां और आखिरी टी-20 मैच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर टॉस हारा और जिस कारण उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस पूरी सीरीज़ में टीम इंडिया ने हर मैच में टॉस हारा है। इसी कारण दुर्भाग्यवश कप्तान ऋषभ पंत इसी के साथ पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं। जिन्होंने पांच टी-20 मैच की द्विपक्षीय सीरीज़ में अपने सभी टॉस गंवा दिए हों।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बतौर कप्तानी ऋषभ पंत ने अपना डेब्यू भी इसी सीरीज़ के साथ किया था और किस्मत के मामले में उनकी शुरुआत बेहतर नहीं रही है। अभी तक ऐसा 19 सीरीज़ में हो चुका है, जब कोई कप्तान पांच या उससे अधिक मैच की द्विपक्षीय सीरीज़ में 4 बार टॉस हारा गया हो। इनमें 10 बार पुरुष टी-20 में और 9 बार महिला टी-20 थे। लेकिन ऐसा पहली बार ही हुआ है जब किसी ने पांच मैच की सीरीज़ में सभी पांचों टॉस गंवा दिए हों। इस सीरीज़ में एक खास बात और यह भी रही कि ऋषभ पंत ने सभी टॉस हारे, टीम इंडिया ने सभी में पहले बल्लेबाजी की और किसी भी मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया।
पांच मैच की यह टी-20 सीरीज़ 2-2 के ड्रॉ पर रुकी हुई है। बारिश के कारण बेंगलुरु में हुआ आखिरी मैच पूरा नहीं हो सका और रद्द कर दिया गया। कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम इंडिया की यह पहली सीरीज़ थी और ऐसे में उनके लिए सीरीज़ जीत या हार साबित नहीं हो सकी।