भारत के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान!
इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया 7 जुलाई से तीन मैचों की टी 20 और 12 जुलाई से वनडे सीरीज खेलेगी। इन सीरीज के लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान किया। एक दिन बाद शुक्रवार को खेले जा रहे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड ने भी अपनी वनडे और टी 20 टीमों की घोषणा कर दी है।

जोस बटलर होंगे कप्तान
इंग्लैंड के पुरुषों के चयन पैनल ने भारत के खिलाफ 7 जुलाई से एजेस बाउल और इस महीने के अंत में एकदिवसीय मैचों की टी 20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया। जोस बटलर इस दौरान टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। उन्हें हाल ही व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।
आदिल राशिद को छुट्टी
सीरीज से यॉर्कशायर के स्पिनर आदिल राशिद को छुट्टी दी है। ईसीबी ने मक्का की हज यात्रा करने के लिए दोनों श्रृंखलाओं से छूट की अनुमति दी है। टी 20 स्क्वाड में 14 और वनडे स्क्वाड के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
Our squad for the three-match ODI series with @BCCI! 🧢
More here: https://t.co/oLGb3baHyu
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 @RoyalLondon pic.twitter.com/SpVsDND6QO
— England Cricket (@englandcricket) July 1, 2022
ये है इंग्लैंड की टी 20 टीम
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, रिचर्ड ग्लीसन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, जेसन रॉय, फिल साल्ट, रीस टोपले, डेविड विली