सैमसंग लवर्स के लिए एक नई खुशखबरी है। दरअसल, कंपनी ने अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन Galaxy F13 को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Samsung Galaxy F23 को लॉन्च किया था। इस न्यू लॉन्च Samsung Galaxy F13 फोन में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। साथ ही इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसके बैक पर LED फ्लैश है। इन सभी फीचर्स के साथ-साथ इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह डिवाइस 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आया है।
कंपनी ने Samsung Galaxy F13 की कीमत और उपलब्धता को दो वैरिएंट्स में पेश किया है। इसके बेस वैरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। वहीं इसके दूसरे मॉडल में 4GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। और इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।
हालांकि, कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा है कि इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर में 10,999 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा। इस स्मार्टफोन को ब्लू, ग्रीन और कॉपर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसकी सेल भारत में 29 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।