‘सबसे बड़ा स्कैम’, हैकर्स ने लोगों को लगाया 187 अरब रुपये से ज्यादा का चूना

इंटरनेट के दौर में साइबर क्राइम हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। नए-नए पैंतरे द्वारा लोगों को ठगने के लिए अपराधी तैयार बैठे हैं। हर दिन हो रहे हादसों में कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमारे दिल-और-दिमाग पर छाप छोड़ जाती हैं। साइबर वर्ल्ड में ऐसे ही कुछ क्राइम हैं, जिन्होंने दुनिया को हिला कर रख दिया है। ऑनलाइन फ्रॉड और ईमेल से जुड़े हुए ऐसे ही कुछ क्राइम्स की चर्चा हम यहां करेंगे. ​

बिजनेस ईमेल स्कैम
बिजनेस ईमेल स्कैम या फिर ईमेल अकाउंट कॉम्प्रमाइज के कारण लोगों को साल 2021 में 2.4 अरब डॉलर (लगभग 187 अरब रुपये) का नुकसान झेलना पड़ा। यह अपने आप में एक बेहद खतरनाक तरीके का स्कैम था, जिसके निशाने पर बिजनेस और व्यक्तिगत दोनों तरह के अकाउंट्स थे। स्कैमर्स ने ऐसे अकाउंट्स को टार्गेट बनाया, जो फंड ट्रांसफर में इस्तेमाल होते थे।

कितना हुआ नुकसान?
अमेरिका में पिछले साल (2021) इस तरह के स्कैम सबसे ज्यादा हुए हैं। FBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल साइबर क्राइम में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। एजेंसी की मानें तो साल 2021 में बिजनेस और पर्सनल ईमेल स्कैम में लोगों को 2.4 अरब डॉलर गंवाने पड़े। इसमें से 59 % अमेरिका में, 38% UK में और 3% अन्य स्थानों पर हुए हैं।

कैसे लोगों को फंसाते हैं?
पहले की बात करें तो हैकर्स स्कैम के लिए स्पूफिंग या पर्सनल ईमेल अकाउंट्स का यूज कर चुके हैं। लेकिन अब फ्रॉडस्टर्स वर्चुअल मीटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हैकिंग के लिए कर रहे हैं। इसके जरिए वह बिजनेस लीडर्स के क्रेडेंशियल चुराकर फ्रॉड वायर्ड ट्रांसफर करते हैं। इन फ्रॉडेंट वायर ट्रांसफर्स को तुरंत ही क्रिप्टो करेंसी वॉलेट में ट्रांसफर कर लिया जाता है। जिससे रिकवरी करना मुश्किल हो जाता है।

 

Comments (0)
Add Comment