वजन कम करने में जादू-सा असर करते हैं ये योगासन

 

21 जून को हर वर्ष इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। योग की कला हमारे ऋषियों-मुनियों की देन है। जिसके अनेक फायदे होते हैं। योग करने से न केवल ओवरऑल हेल्थ सही होती है, बल्कि वजन कम करने में भी इससे ख़ास मदद मिलती है। काफी लोगों का मानना है कि केवल योग से वजन को कम नहीं किया जा सकता और वजन कम करने के लिए योग के साथ-साथ हेल्थी डाइट लेना भी आवश्यक है। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि योग करने से परिणाम धीरे प्राप्त होते हैं क्योंकि योग शरीर की फ्लेग्जिबिलिटी को बढ़ाने और मसल्स को टोन करने में अधिक भूमिका निभाता है। क्या आप जानते हैं कुछ योगासन ऐसे भी हैं जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं? आइए, हम आपको इन योगासन के बारे में बताते हैं।

1. सूर्य नमस्कार योग
सूर्य नमस्कार योगासन मांसपेशियों को गर्म रखने और उनमें ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के साथ-साथ बहुत से फायदे शरीर को पहुंचाता है। यह शरीर के मुख्य अंगों की सभी मांसपेशियों को खोलकर, उन्हें टोन भी करता है। कमर, हाथ, मेटाबॉलिज्म, डाइजेस्टिव सिस्टम, लोअर बॉडी, पेट हर जगह सूर्य नमस्कार का असर जबरदस्त देखा गया है। हेल्थ विषेशज्ञ बताते हैं कि इसे करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। सूर्यनमस्कार की हर मुद्रा को कम से कम 2-3 सेकेंड होल्ड करें और उसके बाद ही अगली मुद्रा करें।

2. चतुरंग दंडासन योग
चतुरंग दंडासन आपके शरीर की कोर मसल्स अर्थात आपके पेट को मजबूत करने का सबसे आसान उपाय है। यह देखने में जितना आसान लगता है, इसके फायदे भी उतने ही अधिक हैं। प्लैंक पोज नामक इस योग को करने से पेट के मसल्स पर तनाव पड़ता है और वे टोन होते हैं। इसके अलावा हाथ, बैक, पैर आदि मसल्स पर भी इससे खिचांव पड़ता है।

3. वीरभद्रासन योग
वीरभद्रासन नामक योग जांघों और कंधों को टोन करने में लाभदायक है और साथ ही साथ यह मस्तिष्क के लिए फोकस बढ़ाने में भी मदद करता है। वीरभद्रासन जितना अधिक करते हैं उतनी ही जल्दी इसके परिणाम प्राप्त होते हैं। वीरभद्रासन करने से पैर की मसल्स टोन होती हैं और उन्हें शेप भी मिलती है। कहा जाता है कि वीरभद्रासन पोज से लोअर बैक, पैर और हाथों को टोन करने के साथ-साथ शरीर का बैलेंस भी सही रहता है। यह पेट पर कुछ तनाव डालती है, जिससे सपाट पेट पाने में सहायता मिलती है।

4. त्रिकोणासन योग
त्रिकोणासन शरीर की पाचन प्रक्रिया में सुधार करने के साथ-साथ पेट और कमर में जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को एक्टिव करने के साथ-साथ उसे सुधारता भी है। इस आसन से कमर के चारों ओर का फैट जलाने और जांघों में मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

 

Comments (0)
Add Comment