क्या आप भी फ्रिज में रखते हैं ये सब्जियां? झेलना पड़ सकता है भारी नुक्सान

आजकल की व्यस्त-कामकाजी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं होता की वह हर दिन बाज़ार जाकर ताज़ा फल-सब्जियां ला सकें। इसी कारण हमें सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करना पड़ता है। फ्रिज की मदद से सब्जियां लंबे समय तक फ्रेश रह सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत-सी ऐसी सब्जियां हैं, जो फ्रिज में रख कर खाने से फूड पॉइजनिंग का कारण बनती हैं। जी हाँ, हेल्थ एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि कुछ सब्जियों को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए और जितना हो सके उन्हें नैचुरली ताज़ा रहने पर ही खाना चाहिए। आइए, इन सब्जियों के बारे में जानते हैं –

1.) खीरा
कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज के मुताबिक़ अगर खीरे को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तीन दिनों से अधिक समय तक रखा जाता है तो वह तेजी से सड़ने लगता है। इसलिए खीरा को फ्रिज में रखने से बचें। फ्रिज में रखने की अपेक्षा खीरे को सीधे धूप से दूर नॉर्मल जगह पर रखें। इसका उसका स्वाद भी बना रहेगा और वह आपको बीमारियों से दूर भी रखेगा।

2.) टमाटर
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि टमाटर को भी हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही स्टोर कर के रखना चाहिए। टमाटर को फ्रिज में रखने पर उसका स्वाद और सुगंध दोनों पर असर पड़ता है इसलिए टमाटर को ठंडी और अंधेरी जगह में रखें तथा इन्हें सूरज की रोशनी से दूर रखें। आपको बता दें कि फ्रिज में रखे टमाटर की तुलना में फ्रिज से बाहर रखे टमाटर एक सप्ताह अधिक चलने की संभावना होती है।

3.) प्याज
प्याज को ठंडे, सूखे, अंधेरे और अच्छी तरह हवादार कमरे में स्टोर करना चाहिए। नेशनल प्याज एसोसिएशन (एनओए) का कहना है कि प्याज आसानी से नमी को सोखते हैं। यदि तापमान या आर्द्रता बहुत अधिक होती है तो प्याज अंकुरित होना या सड़ना शुरू हो जाते हैं। वहीं इन्हें ठंडे कमरे के तापमान पर रखा जाए तो यह दो महीने से भी अधिक चल सकते हैं।

4.) आलू
कच्चे आलू को खुले वातावरण में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। ठंडा तापमान कच्चे आलू में पाए जाने वाले स्टार्चयुक्त कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट को बदल देता है जिस कारण खाना पकाने पर आलू का टेस्ट मीठा हो जाता है। इसलिए इसे फ्रिज में रखने से बचें। हां, सब्जी बनाने के बाद चाहें तो उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं।

5.) लहसुन
लहसुन काफी जल्दी मॉइश्चर अब्जॉर्ब करते हैं इसलिए इन्हें भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। प्याज की तरह यह भी ठंडी, शुष्क जगह पर रखे जाने चाहिए। साथ ही लहसुन को हवा की जरूरत होती है इसलिए लहसुन को कभी भी थैली में बंद करके न रखें। लहसुन

Comments (0)
Add Comment