रोहित शर्मा नहीं हुए ठीक, तो कौन संभालेगा भारतीय टीम की कमान?

टी-20 सीरीज में आयलरैंड को क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया के सामने अब इंग्लैंड का टेस्ट मुकाबला है। आयरलैंड में खेलने वाली भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में भारत को रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना था, लेकिन रोहित शर्मा के कोरोना से संक्रमित होने के बाद अभी यह साफ नहीं है कि वे 1 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू हो रहे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं। ऐसे में यह सवाल अत्यंत महत्वपूर्ण है कि रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा?

कौन करेगा कप्तानी?
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तान कौन होगा। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को बतौर कप्तान परखने की बात सामने आ रही है। आज की तारीख में बुमराह दुनिया के बेहतरीन फास्ट बॉलर्स में से एक हैं। लेकिन, उनके साथ समस्या यह है कि उन्होंने अब तक किसी भी स्तर की क्रिकेट में किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है। भारत के पास दूसरा विकल्प ऋषभ पंत के रूप में मौजूद है। पंत IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने कमान संभाली थी। खेल विशेषज्ञों का कहना है कि पंत कई बार बहुत लापरवाह हो जाते हैं और उनके अभी टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपना जल्दबाजी भरा फैसला हो सकता है।

तीसरा विकल्प विकल्प विराट कोहली का है। कोहली ने भारत की कप्तानी छोड़ दी है। हालांकि, इस टेस्ट की अहमियत को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनसे एक मैच में कप्तानी करने का अनुरोध कर सकता है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि विराट से यह अनुरोध किया जाता है या नहीं और अगर किया जाता है तो वे इसे स्वीकार करते हैं या नहीं।

Comments (0)
Add Comment