बेंगलुरु में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवें टी-20 मैच को लेकर हर कोई अत्यंत उत्साहित था। क्योंकि इस मैच से सीरीज का विजेता तय होना था। लेकिन बारिश ने सभी की ख्वाइश पर पानी फेर दिया सारा और मैच रद्द कर दिया गया। जिसके बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैच की टी-20 सीरीज़ 2-2 के स्कोर के साथ ड्रॉ हो गई है।
आपको बता दें कि इस मैच में सिर्फ 3.3 ओवर ही डाले गए। इस टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी। जैसे ही टीम इंडिया बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी वैसे ही कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। जिस कारण इस मैच में सिर्फ 3.3 ओवर ही डाले जा सके और टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 28 रन ही रहा। पहले इस मैच में 19-19 ओवर का मैच तय हुआ था। इस मैच में अफ्रीकी टीम को यहां पर बड़ा झटका लगा था, क्योंकि कप्तान तेंबा बावुमा नहीं खेल रहे थे। बेंगलुरु की बारिश ख़ासा असर मैच पर भी पड़ा और मैच 7 की बजाय 7.50 बजे शुरू हुआ। इसी के साथ दोनों पारियों से 1-1 ओवर घटा दिया गया था, मैच को 19-19 ओवर्स का किया गया था लेकिन बाद में बारिश न रुकने के कारण मैच ड्रॉ करना पड़ा।
मैच की जानकारी-
भारत की पारी-
पहला विकेट- ईशान किशन 15 रन, 1.6 ओवर
दूसरा विकेट- ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन, 3.2 ओवर
भारत की पारी- पहला विकेट- ईशान किशन 15 रन,
1.6 ओवर दूसरा विकेट- ऋतुराज गायकवाड़ 10 रन, 3.2 ओवर
भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज़- •
पहला टी-20: साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता •
दूसरा टी-20: साउथ अफ्रीका 4 विकेट से जीता •
तीसरा टी-20: भारत 48 रनों से जीता •
चौथा टी-20: भारत 82 रनों से जीता •
पांचवां टी-20: मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।