महाराष्ट्र : कल होगा फ्लोर टेस्ट, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फ्लोर टेस्ट के लिए बोल दिया है। ये कल होगा और डेडलाइन है गुरुवार शाम 5 बजे तक की। इस खबर के आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। सबसे पहले एकनाथ शिंदे अपने गुट के साथ गुवाहाटी से आज गोवा रवाना होंगे। वहां होटल ताज कन्वेंशन में 71 कमरे बुक हैं। कल ये लोग मुंबई निकलेंगे।

इधर, शिवसेना आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और कोर्ट ने भी अर्जी मान ली। सुनवाई आज ही शाम 5 बजे होगी। उससे पहले भाजपा आज शाम अपने विधायकों की बैठक करेगी। ताकि कल के तय फ्लोर टेस्ट की तैयारी कर सके। अभी और भी बहुत से आज-कल आने बाकी हैं।

फ्लोर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था?
सुप्रीम कोर्ट में बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई के दौरान शिवसेना के वकील देवदत कामत ने फ्लोर टेस्ट का जिक्र किया था, जिस पर कोर्ट ने कहा इस पर हम कुछ नहीं कह रहे हैं। अगर, ऐसा कुछ हुआ तो आप कोर्ट आ सकते हैं। शिंदे ने 16 विधायकों को सदस्यता रद्द की नोटिस और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे को लेकर याचिका दाखिल की है।

Comments (0)
Add Comment