इंडिगो एयरलाइंस की बड़े पैमाने पर उड़ानों में देरी हो रही है। जिसके खिलाफ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया। वह विमानन नियामक ने इंडिगो से स्पष्टीकरण मांगा है। डीजीसीए के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी जानकारी दी। इंडिगो कथित तौर पर प्रतिदिन करीब 1600 उड़ाने संचालित करती है। शनिवार को चालक दल के सदस्यों के नहीं होने से 900 फ्लाइट में देरी हुई।
यात्री हुए परेशान-
इंडिगो के फ्लाइट में देरी से यात्रियों को काफी तकलीफ हुई। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी बताई। एक यूजर ने लिखा कि फ्लाइट समय पर नहीं है। कोई अपग्रेड और टर्मिनल पर बैठने की जगह नहीं है। कर्मचारी लापता है।
घरेलू हवाई यातायात बढ़ी-
डीजीसीए द्वारा 22 जून को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार घरेलू हवाई यात्री यातायात मई 2022 में बढ़कर 1.2 करोड़ हो गया था। जो पिछले महीने की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक था। संख्या बताती है कि हवाई यातायात पूर्व-महामारी के स्तर के करीब पहुंच गया है। घरेलू एयरलाइनों ने मई 2019 में कुल 1.22 करोड़ यात्रियों को मिलाकर यात्रा की थी।
पिछले महीने इंडिगो का यात्री भार कारक बढ़कर 81 प्रतिशत हो गया, जो अप्रैल में 78.7 प्रतिशत था। स्पाइसजेट का पैसेंजर लोड फैक्टर मई और जून में क्रमशः 89.1 और 85.9 प्रतिशत था। इससे पहले इंडिगो और टर्किश एयरलाइंस ने 30 जून को अपने कोडशेयरिंग एग्रीमेंट को नवीनीकृत किया था। जिससे दोनों एयरलाइनों को एक-दूसरे की फ्लाइट्स में सीटें बेचने की अनुमति मिली है।