प्रोटोकॉल तोड़कर PM मोदी को रिसीव करने पहुंचे राष्ट्रपति जायद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट (G-7 Summit) से लौटते हुए यूएई पहुंचे थे और वहां उनका स्वागत करने खुद राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहुंचे थे। मोदी UAE के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए UAE पहुंचे हैं। कूटनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि इस्लामिक देशों के साथ पीएम की कूटनीति सफल है।नाहयान का 13 मई को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री शाम करीब 7.30 भारत के लिए रवाना हो गए।

लंबी बीमारी के बाद हुआ था शेख खलीफा का निधन
शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से UAE राष्ट्रपति और अबुधाबी के शासक थे। उनके पिता शेख जाएद बिन सुल्तान अल नह्यान 1971 से 2004 तक राष्ट्रपति रहे। वो देश के पहले राष्ट्रपति थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा अबुधाबी के 16वें अमीर यानी शासक थे। उन्होंने UAE और अबुधाबी के एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर, यानी शासन व्यवस्था में अहम सुधार किए थे।

दोनों देशों के बीच 60,664.37 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। इसमें भारत 38,901.88 करोड़ रुपए का इम्पोर्ट करता है, जबकि 21,762.49 करोड़ रुपए एक्पोर्ट करता है। कुछ महीने पहले भारत ने UAE के साथ एक ट्रेड पैक्ट पर भी साइन किया था।

Comments (0)
Add Comment