किम कार्दाशियन का लुक पाने के लिए इस मॉडल ने करवाई 40 से ज्यादा सर्जरी, अब अपना चेहरा पाना चाहती है वापस

कार्दाशियन-जेनर्स का सोशल मीडिया पर बोलबाला चलता है. सिर्फ अमेरिका ही नहीं दुनियाभर के अनेक देशों के लोग रिएलिटी टीवी स्टार कार्दाशियन और जेनर सिस्टर्स (Kardashian-Jenner Sisters) को फॉलो करते हैं. खासकर जब बात किम कार्दाशियन की आती है तो उन्हें फॉलो करने वालों की गिनती कम नहीं है. फैशन शो में रैम्प वॉक करना हो या किम की डेटिंग लाइफ, किम अच्छे या बुरे के लिए हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं. लेकिन, इस बार किम के चर्चा में आने का विषय किम खुद नहीं हैं बल्कि मॉडल जेनिफर पैम्प्लोना (Jennifer Pamplona) हैं. जेनिफर ने किम की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई लेकिन अब वे अपना पुराना चेहरा वापस पाना चाहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CZgI2EdrR7t/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4a865659-705b-43bb-8aed-d5728a5ccc5e

जेनिफर पैम्प्लोना ने किम कार्दाशियन की तरह दिखने के लिए 12 साल में तकरीबन 40 बार कोस्मेटिक ऑपरेशन या कहें सर्जरी करवाई जिसमें उन्होंने 600 हजार डोलर्स यानी 4,77,11,400 रुपए खर्च हुए. इतनी बड़ी राशि और एक दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बाद अब जेनिफर अपना पहले जैसा चेहरा पाना चाहती हैं जिसके लिए उन्हें 120 हजार डोलर्स यानी 95,43,162 रुपए और खर्च करने होंगे।

इस पूरे मसले पर जेनिफर का कहना है कि उन्हें लोग कार्दाशियन कहकर बुलाते थे जिससे उन्हें परेशानी होने लगी थी. जेनिफर (Jennifer Pamplona) ने आगे कहा, “मैने काम किया, पढ़ाई की और मैं एक बिजनेसवुमन भी थी. मेरे जीवन में मैंने बहुत कुछ हासिल भी किया, लेकिन इतना सब करने के बाद भी मुझे लोग इसलिए पहचान रहे थे क्योंकि में एक कार्दाशियन की तरह दिख रही थी.”

कार्दाशियन सिस्टर्स को लोग उनके काम से कम और सोशल मीडिया मॉडलिंग और प्लास्टिक सर्जरीस से ज्यादा जानते हैं. चाहे काइली जेनर (Kylie Jenner) हों, किम कार्दाशियन (Kim Kardashian) या फिर अक्सर चेहरा बदलती हुई नजर आने वाली क्लोइ कार्दाशियन हों, सभी को अलग-अलग प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है।

Comments (0)
Add Comment