सुनील गावस्कर ने बताया कारण, ऋषभ पंत क्यों नहीं कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलोर में खेली गई टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ के साथ ख़त्म हो गई। रविवार को बेंगलुरु में आयोजित किया गया यह आखिरी मुकाबला बारिश के कारण खराब हो गया। इस पूरी सीरीज में दर्शकों की नजरें कप्तान ऋषभ पंत पर थी, जो बल्लेबाज़ी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सके। पंत 5 पारियों में महज 58 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलोर में खेली गई टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ के साथ ख़त्म हो गई। रविवार को बेंगलुरु में आयोजित किया गया यह आखिरी मुकाबला बारिश के कारण खराब हो गया। इस पूरी सीरीज में दर्शकों की नजरें कप्तान ऋषभ पंत पर थी, जो बल्लेबाज़ी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सके। पंत 5 पारियों में महज 58 रन बनाकर आउट हो गए।
बेशक पंत टेस्ट टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं लेकिन खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दिनेश कार्तिक की वापसी और ईशान किशन के लगातार प्रदर्शन के बाद टी20 विश्व कप में विकेटकीपिंग के लिए पंत की जगह खतरे में पड़ती नजर आ रही है। 48 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पंत का औसत केवल 23.16 का रहा। शॉट-चयन में करना होगा सुधार करने को लेकर अब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पंत के बारे में एक बार फिर बयान दिया है। गावस्कर का कहना है कि ऋषभ पंत टी20 टीम में अपना स्थान बनाए रखने के मामले में किसी दबाव में नहीं हैं। गावस्कर का मानना है कि सबसे छोटे प्रारूप में शॉट-चयन के मामले में इस विकेटकीपर-बल्लेबाज में सुधार हो सकता है।
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बताया, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता.अभी शुरुआती दिन हैं और बहुत सारे टी20 मैच बाकी हैं। इंग्लैंड औैर वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज है। मुझे नहीं लगता कि उनपर कोई दबाव होना चाहिए। वह ऐसे शख्स नहीं हैं जो दबाव लेते हैं। वह मैदान पर जाकर अपने क्रिकेट का आनंद लेते हैं। यही वह मानसिकता है जिसने पंत को सफलता दिलाई है। ‘ गावस्कर ने आगे कहा, “मैं इंतजार करूंगा क्योंकि विश्व कप से पहले अभी भी काफी टी20 मैच हैं। हम इंतजार कर सकते हैं और फिर फॉर्म को देख सकते हैं। हम अपने मन से कुछ भी तय कर सकते हैं लेकिन अंतिम फैसला चयनकर्ताओं पर निर्भर है। ‘ पंत ने कप्तानी में किया सुधार: गावस्कर गावस्कर ने पंत की कप्तानी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने गलतियों से जल्दी सीख ली है। गावस्कर ने कहा, ‘जिस तरह से उन्होंने पहले दो मैचों में गेंदबाजी में बदलावा किया, वह सही तरीका नहीं था। लेकिन उन्होंने गलतियों से सीखा है और इसे सुधारा है। विकेटकीपर और कप्तान होना आसान नहीं है। वह तेजी से सीख रहे हैं।