सिर्फ 10,000 रुपये में फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं ये स्मार्ट टीवी
क्या आप भी नया टीवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हाँ तो यह खुशखबरी आपके लिए है। दरअसल, थॉमसन कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस ब्रांड ने अल्फा सीरीज में 32 इंच स्क्रीन की साइज वाला नया टीवी लांच किया है। इस टीवी के आधार पर कंपनी ने अफोर्डेबल प्राइस पर फ्रेंडली टेक्नोलॉजी ऑफर करने का दावा किया है। इस टीवी को आप सेल के दाम पर Flipkart पर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और इसके अन्य फीचर्स के बारे में।

थॉमसन 32 इंच अल्फा टीवी की कीमत-
ब्रांड ने थॉमसनअल्फा सीरीज में 32 इंच की स्क्रीन वाला नया वेरिएंट जोड़ा है। इस टीवी को आप केवल 9,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके 32 इंच स्क्रीन साइज वाले वेरिएंट को आप फ्लिपकार्ट पर पा सकते हैं। इतना ही नहीं इस टीवी पर आपको SBI बैंक क्रेडिट कार्ड द्वारा 10 % का डिस्काउंट भी मिल रहा है। आप 26 जून से इस टीवी को खरीद सकेंगे।
क्या हैं फीचर्स?
इस टीवी में आपको HD रेडी पैनल मिलेगा। इसमें आपको बेजल लेस और पावरफुल साउंड मिलता है। इसके अलावा इस टीवी में आपको यूट्यूब, प्राइम, प्राइम वीडियो, सोनी लिव, ज़ी 5, इरोस नाऊ जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। इसमें 30W का स्पीकर दिया गया है। इस डिवाइस की RAM 512MB और स्टोरेज 4GB है।
थॉम्सन कंपनी ने इस साल का यह तीसरा नया प्रोडक्ट निकाला है। कंपनी ने 10 हजार रुपये से भी कम बजट में इस स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। इस बजट में बेहद कम ऑप्शन भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। यह फिर वे नॉन स्मार्ट टीवी हैं।