न्यूज़

आज लॉन्च होगा OnePlus Nord 2T, 80W चार्जिंग के साथ ये सब मिलेगा

आज भारत में OnePlus Nord 2T को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को लेकर पिछले दिनों कई खबरें सामने आई हैं। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रो साइड भी बनाई है। इन्हें दो कलर में पेश किया जा सकता है जिसमें ब्लैक और ग्रीन शामिल होता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है।

आज भारत में OnePlus Nord 2T को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को लेकर पिछले दिनों कई खबरें सामने आई हैं। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रो साइड भी बनाई है। इन्हें दो कलर में पेश किया जा सकता है जिसमें ब्लैक और ग्रीन शामिल होता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। वनप्लस का दावा है कि फोन 15 मिनट की चार्जिंग के साथ पूरे दिन काम कर सकता है। साथ ही फोन में एंड्रॉइड 12 दिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं OnePlus Nord 2T की संभावित कीमत और फीचर्स।
ऐमजॉन पर फोन फेस्ट, 30 जून तक मोबाइल फोन्स पर बंपर ऑफर्स

OnePlus Nord 2T के संभावित फीचर्स-
खबरों के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर होगा। बाकी के दो सेंसर्स को लेकर लीक्स सामने आए हैं। इनके अनुसार, फोन का सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। वहीं, फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिल सकता है। वनप्लस नॉर्ड 2 टी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 पर काम करेगा।