पाकिस्तान में ठप होने की कगार पर पहुंची संचार सेवा, टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने दी चेतावनी
पाकिस्तान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस देश के प्रमुख शहरों को लगातार पॉवरकट की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इस वजह से ही अब टेलीकॉम ऑपरेटरों ने देश में मोबाइल और इंटरनेट सर्विस बंद करने की चेतावनी दी है। नेशनल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी बोर्ड ने कहा- पाकिस्तान में टेलीकॉम ऑपरेटरों ने सर्विस बंद करने की चेतावनी दी है। देश में बार बार होने वाले पॉवरकट की वजह से मोबाइल और इंटरनेट बंद हो जाते हैं, इस वजह से इन्हें ऑपरेट करने में दिक्कत हो रही है।

इस बीच पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने देश को चेतावनी दी कि जुलाई के आने वाले महीने में उन्हें लोड शेडिंग का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जरूरी LNG नहीं मिल पा रही है, हालांकि, सरकार इनके इंपोर्ट को जारी रखने की कोशिश कर रही थी।
4 हजार मेगावॉट बिजली की कमी
पाकिस्तान में 22 हजार मेगावट बिजली का उत्पादन हो रहा है जबकि जरूरत 26 हजार मेगावट की है। ऐसे में पाकिस्तान में 4 हजार मेगावॉट बिजली की कमी है। हाल के दिनों में पाकिस्तान में बिजली की कमी बढ़कर 7800 मेगावट तक पहुंच गई है। 7 जून को पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में 15 घंटे बिजली गुल रही जबकि लाहौर में इसी दिन 12 घंटे तक बिजली कटौती हुई। इससे पाकिस्तान में बिजली संकट से पैदा हुए हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।