न्यूज़

सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, 29934 रुपये में खरीदें 10 ग्राम सोना

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण पिछले 113 दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव चल रहा है। जिसके बीच भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है।

सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर अत्यंत जरूरी है। सोने और चांदी की कीमत में निरंतर उतार-चढ़ाव हो रहा है। जिसके बाद सोना एक बार फिर से 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61000 रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही सोना अपनी अब तक की अधिकतम कीमत तकरीबन 5000 और चांदी 18000 रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रही है।

नए कारोबारी हफ्ते से जारी होगा नया रेट

दरअसल नए कारोबारी हफ्ते से एक नई शुरुआत होती है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यह देखना होगा कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी का क्या हल रहता है।

आपको बता दें कई पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को सोना 555 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51169 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि गुरुवार के दिन सोना 340 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50614 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं शुक्रवार को चांदी 1026 रुपये महंगा होकर 61576 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी गुरुवार को चांदी 200 रुपये सस्ता होकर 60550 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

325 रुपये महंगा होकर 29934 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ 14 कैरेट सोना-

इस तरह शु्क्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 555 रुपये महंगा होकर 51169 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 553 महंगा होकर 50964 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 509 महंगा होकर 46871 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 416 रुपये महंगा होकर 38377 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 325 रुपये महंगा होकर 29934 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण पिछले 113 दिनों से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव चल रहा है। जिसके बीच भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है।