न्यूज़

FPSB Ltd. के CFP प्रमाणन को भारत के राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान द्वारा मान्यता प्राप्त हुआ है

भारत में निवेश संबंधी सलाह देने वाले CERTIFIED FINANCIAL PLANNERCM के पेशेवर, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के तहत निवेश सलाहकार के रूप में पंजीकृत करने के योग्य हैं.

डेनवर, Sept. 27, 2019 (GLOBE NEWSWIRE) — Financial Planning Standards Board Ltd. (FPSB Ltd.), जिनके पास संयुक्त राज्य अमेरिका से बाहर के अंतरराष्ट्रीय CERTIFIED FINANCIAL PLANNERCM प्रमाणन प्रोग्राम का स्वामित्व है, इन्होंने आज घोषणा की है कि भारत के राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (NISM) ने FPSB Ltd. के भारत में CERTIFIED FINANCIAL PLANNER प्रमाणन को मान्यता दी है.

भारत में 18 साल पुराने CFPCM प्रमाणन प्रोग्राम का प्रत्यक्ष संचालन करने के बाद अप्रैल में FPSB Ltd. ने भारत में CFP प्रमाणन प्रोग्राम के लिए NISM को FPSB Ltd. के मिशन, प्रतिष्ठा, वैश्विक संबद्धता, वित्तीय ताकत और नीतियों एवं पाठ्यक्रम विकास और परीक्षा प्रशासन से संबंधित गुणवत्ता मानकों को रेखांकित करते हुए एक मान्यता आवेदन प्रस्तुत किया था. NISM ने FPSB Ltd. के आवेदन को मंजूरी दे दी है और 5 सितंबर 2019 से 4 सितंबर 2020 तक भारत में CFP प्रमाणन प्रोग्राम को मान्यता दी है, जिसके बाद यह मान्यता NISM द्वारा प्रोग्राम की निगरानी और अनुमोदन के अधीन दो और वर्षों तक नवीनीकृत किए जाने के योग्य है. NISM वेबसाइट पर हमारी सूची देखने के लिए, यहाँ क्लिक करें.

FPSB Ltd. के सीईओ Noel Maye ने कहा, “FPSB Ltd. को खुशी है कि भारत में निवेश संबंधी सलाह देने वाले CERTIFIED FINANCIAL PLANNER के पेशेवर, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के तहत निवेश सलाहकार के रूप में पंजीकृत करने के योग्य हैं”. “FPSB Ltd. और भारत में 1,600 से भी अधिक CFP पेशेवरों का समुदाय, भारत में CFP पेशेवरों और वित्तीय नियोजन पेशे के लिए योग्यता, नैतिकता और अभ्यास मानकों और प्रमाणन आवश्यकताओं को स्थापित करने, पालन करने और बढ़ावा देने जैसे कार्यों से भारतीय जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

FPSB के बारे में
FPSB वित्तीय नियोजन में दुनिया भर में पेशेवर मानकों की स्थापना करके, पालन करके और उसे बढ़ावा देकर वैश्विक समुदाय को लाभान्वित करने के लिए प्रमाणन, शिक्षा और संबंधित प्रोग्रामों का प्रबंधन, विकास और संचालन करता है. FPSB पेशेवर विशिष्टता के निम्न चिह्नों के साथ उत्कृष्टता की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है – CFP, CERTIFIED FINANCIAL PLANNER और CFP लोगो चिह्न – इनके लिए इसे संयुक्त राज्य के बाहर के देशों में स्वामित्व प्राप्त है, जिनमें भारत शामिल है. FPSB Ltd. और FPSB वैश्विक नेटवर्क निम्नलिखित 27 क्षेत्रों में CFP और अन्य प्रमाणन प्रोग्रामों का प्रबंधन करते हैं: ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीनी ताइपे, कोलंबिया, फ़्रांस, जर्मनी, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इज़रायल, जापान, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, पेरू, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, दक्षिण अफ़्रीका, स्विट्ज़रलैंड, थाईलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका. साल 2018 के आखिर तक, दुनिया भर में 181,360 CFP पेशेवर थे, जिनमें से 1,513 भारत में थे. अधिक जानने के लिए, fpsb.org देखें.

NISM/SEBI के बारे में
2006 में भारत में प्रतिभूति बाजारों के नियामक यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा स्थापित, भारत का राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (NISM) एक शैक्षिक, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान है जो भारत में प्रतिभूति बाजार के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रोग्राम चलाता है. SEBI द्वारा 2013 में बनाए गए विनियमन के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जो निवेश सलाहकार के रूप में पंजीकृत है या किसी दूसरे तरीके से भारत में निवेश की सलाह देता है, उसके पास NISM अथवा किसी NISM मान्यता प्राप्त संगठन या संस्थान का वित्तीय योजना, कोष, परिसंपत्ति या पोर्टफ़ोलियो प्रबंधन या निवेश सलाहकार सेवाओं का एक प्रमाण पत्र होना चाहिए.

CFP प्रमाणन Global excellence in financial planning™

मीडिया संपर्क:
Liz Jarrell                                                                                                             
FPSB Senior Manager of Communications                                                                
+1-720-407-1901                                                                                              
[email protected]

डिस्क्लेमर: उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति आपको GlobeNewswire के साथ एक व्यवस्था के तहत दी गई है। DailyIndiaNews.com इसके लिए कोई संपादकीय जिम्मेदारी नहीं लेता है।