शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; डीमार्ट 4% ऊपर और ओएनजीसी में 3% की गिरावट

सोमवार को बाजार की शुरुआत सपाट तरीके से हुई है। निफ्टी 15900 की रेंज में नजर आ रहा है। 9 बजकर16 मिनट पर सेंसेक्स 118 अंक की गिरावट के साथ 53026 वहीं निफ्टी 15784 अंक पर कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट और सन फार्मा, D-Mart टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं वहीं जेएसडब्ल्यू, ONGC, Tata Steel, Hindalco टॉप लूजर्स में शामिल हैं। सोमवार को बाजार खुलने पर डीमार्ट में 4% की तेजी जबकि, ओएनजीसी में 3% की गिरावट देखने को मिली है।

भारतीय बाजारों में सुस्ती के संकेत
एक्सचेंज में निफ्टी प्यूचर्स की कमजोरी सोमवार को भारतीय बाजारों में सुस्ती के संकेत दे रहे हैं। सोमवार को SGX NIFTY 28 अंक (0.18) प्रतिशत नीचे गिरकर 15717.50 पर कारोबार कर रहा है। उम्मीद है कि इससे भारतीय बाजारों में भी सुस्ती देखने को मिलेगी। सोमवार को एशियाई बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतें नीचे की ओर लुढ़कती दिखी हैं फिर भी बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के बीच इसमें अनिश्चितता बनी हुई है।

Comments (0)
Add Comment