डेनवर, March 12, 2020 (GLOBE NEWSWIRE) — भारत में अंतर्राष्ट्रीय CERTIFIED FINANCIAL PLANNERCM प्रमाणन प्रोग्राम के स्वामी Financial Planning Standards Board Ltd. (FPSB Ltd.) ने आज घोषणा की कि भारत में CFPCM पेशेवरों की संख्या पिछले वर्ष 26% बढ़ी है. इसके साथ ही, वर्ष की समाप्ति तक (2018 की समाप्ति में 1,513 CFP पेशेवरों की तुलना में) कुल 1,915 CFP पेशेवर बढ़े हैं. भारतीय CFP पेशेवर एक ऐसे बढ़ते हुए वैश्विक समुदाय का हिस्सा हैं, जिनकी संख्या पिछले वर्ष की समाप्ति तक 26 देशों और दुनिया भर के क्षेत्रों में 188,104 CFP पेशेवरों के साथ अब तक की सबसे अधिक संख्या हो चुकी है.
FPSB Ltd. ने अप्रैल 2019 में भारत में 18 वर्ष पुराने CFP प्रमाणन प्रोग्राम के डायरेक्ट ऑपरेशन की कमान सम्हाली थी. तब से अब तक, FPSB Ltd. ने भारत में CFP पेशेवरों की संख्या में इज़ाफ़ा करने के अलावा, भारत भर में 10 शिक्षा प्रदाताओं को अधिकृत करके और करीब 1,200 विद्यार्थियों का पंजीकरण करके CFP प्रमाणन के लिए भावी उम्मीदवारों की पाइपलाइन तैयार कर ली है.
FPSB Ltd. के CEO, Noel Maye ने कहा, “FPSB Ltd. भारत में CFP पेशेवरों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को योग्य, नैतिक वित्तीय नियोजकों की सलाह आसानी से मिल सके, जो ग्राहकों के हितों को प्राथमिकता देते हैं.” “FPSB Ltd. और CFP प्रमाणन निकायों का वैश्विक नेटवर्क इस साल भारत में और भी अधिक वित्तीय नियोजन पेशेवर तैयार करने और CFP प्रमाणन प्रोग्राम को विकसित करने के लिए समय और ऊर्जा लगाएगा. हम भारत में बढ़ते वित्तीय नियोजन पेशे को अपनाने हेतु मार्गदर्शन तैयार करने और इस आकर्षक करियर के लिए CFP पेशेवरों, शिक्षाविदों, कर्मचारियों, विनियामकों और दूसरे हितधारकों के साथ काम करने की उम्मीद करते हैं.”
इसकी बढ़ोतरी पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा, 2020 में CFP प्रमाणन की FPSB Ltd. की योजनाओं में निम्न चीज़ें भी शामिल हैं:
- CFP प्रमाणन, शिक्षा और परीक्षा के बेहतर अनुभव की शुरुआत करना जिसमें भारत में CFP प्रमाणन प्रोग्राम के लिए पूरी तरह स्थानीयकृत पाठ्यपुस्तकें और प्रैक्टिस टेस्ट के साथ-साथ परीक्षाएं शामिल हैं, जो 2020 में CFP प्रमाणन के मौजूदा प्रोग्राम के साथ समानांतर रूप से संचालित होंगे (प्रोग्राम के बारे में विवरण india.fpsb.org पर मिल सकता है);
- भारत में वित्तीय नियोजन और उसके लाभों और CFP पेशेवरों के साथ काम करने और उनकी सेवाएं हासिल करने के लाभों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए और उनकी सहायता के लिए विनियामक निकायों, प्रोफ़ेशनल एसोसिएशन और वित्तीय सेवाओं की संस्थाओं को शामिल करना;
- भारत में स्थानीय चैप्टर्स बनाकर और पेशेवर विकास के इवेंट को जारी रखकर CFP पेशेवर समुदाय के अंतर्गत कनेक्टिविटी को बढ़ाना;
- उपभोक्ता मीडिया की सहभागिताओं, वित्तीय जानकारी और लोक कल्याणकारी प्रयासों के जरिए और वर्ल्ड फ़ायनांशियल प्लानिंग डे (#WFPD), हर वर्ष अक्टूबर में होने वाले FPSB Ltd. के वैश्विक उपभोक्ता जागरुकता अभियान जैसे इवेंट के ज़रिए भारतीय लोगों के लिए वित्तीय नियोजन और CFP प्रमाणन के महत्व का प्रचार करना.
2019 में दुनिया भर में CFP पेशेवर की बढ़ोतरी के बारे में और जानने के लिए FPSB Ltd. की वेबसाइट पर infographic देखें.
FPSB Ltd. का परिचय
FPSB Ltd. वित्तीय नियोजन में विश्वस्तर के मानक निर्धारित करने, उनका पालन करने और प्रचार करने के लिए दुनिया भर के लोगों के लाभ के लिए प्रमाणन, शैक्षणिक और संबंधित प्रोग्राम प्रबंधित, विकसित और संचालित करता है. FPSB Ltd., अमेरिका के बाहर, जिसमें भारत में अपने स्वामित्व के पेशेवर श्रेष्ठता के प्रतीकों – CFP, CERTIFIED FINANCIAL PLANNER और CFP Logo Mark – के द्वारा उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है. FPSB Ltd. और FPSB ग्लोबल नेटवर्क आगे दिए गए 27 क्षेत्रों में CFP और दूसरे प्रमाणन प्रोग्राम की निगरानी करते हैं: ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीनी ताइपे, कोलंबिया, फ़्रांस, जर्मनी, हांग कांग, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इज़राइल, जापान, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, चीन गणराज्य, पेरु, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, दक्षिणी अफ़्रीका, स्विट्ज़रलैंड, थाईलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका. 2019 की समाप्ति में, दुनिया भर में 188,104 CFP पेशेवर थे, जिनमें से 1,915 भारत में मौजूद थे. और जानकारी के लिए fpsb.org पर जाएं.
FB: https://www.facebook.com/FPSB.india/
TW: https://twitter.com/FPSBindia
LI: https://www.linkedin.com/company/fpsb-india/
CFP प्रमाणन Global excellence in financial planningTM
मीडिया संपर्क:
Liz Jarrell
FPSB Senior Manager of Communications
+1-720-407-1901
ljarrell@fpsb.org
इस घोषणा के साथ शामिल फ़ोटो यहां उपलब्ध है https://www.globenewswire.com/NewsRoom/AttachmentNg/2f43c9e4-103b-46ab-bf3c-454cfb05400f
इस घोषणा के साथ शामिल pdf यहां उपलब्ध है https://ml.globenewswire.com/Resource/Download/019050f0-6083-4625-8318-1414607069c1
डिस्क्लेमर: उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति आपको GlobeNewswire के साथ एक व्यवस्था के तहत दी गई है। DailyIndiaNews.com इसके लिए कोई संपादकीय जिम्मेदारी नहीं लेता है।