अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में आसमान पर पहुंचे कच्चे तेल के दाम, जानें पेट्रोल-डीजल के रेट की लाइव अपडेट

भारतीय तेल कंपनियों ने इस बार भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जहां एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं वहीं दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों एक महीने से स्थिर रहना आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। इससे पहले केंद्र सरकार ने आखिरी बार 21 मई को उत्पाद शुल्क यानी एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर पेट्रोल और डीजल सस्ता किया था।

IOCL द्वारा जारी की गई लेटेस्ट अपडेट

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) द्वारा जारी की गई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज, 20 जून को पेट्रोल 111.35 रुपये लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. जबकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

आपकी जानकारी हेतु बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। आप एक SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

 

Comments (0)
Add Comment