पाकिस्तानी रेस्टोरेंट ने किया गंगूबाई के सीन का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर हुई खिचाईं
पाकिस्तान का सबसे मशहूर शहर कराची का एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट ग्राहकों को बुलाने के लिए आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के सीन का इस्तेमाल कर रहा था। लेकिन इस मामले के सोशल मीडिया तक पंहुचते ही इस रेस्टोरेंट की जबरदस्त ट्रोलिंग शुरू हो गई। ‘स्विंग्स’ नामक कराची के रेस्टोरेंट ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के एक सीन का इस्तेमाल किया था।
पाकिस्तान का सबसे मशहूर शहर कराची का एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट ग्राहकों को बुलाने के लिए आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के सीन का इस्तेमाल कर रहा था। लेकिन इस मामले के सोशल मीडिया तक पंहुचते ही इस रेस्टोरेंट की जबरदस्त ट्रोलिंग शुरू हो गई। ‘स्विंग्स’ नामक कराची के रेस्टोरेंट ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के एक सीन का इस्तेमाल किया था।
गंगूबाई काठियावाड़ी के किस सीन का इस्तेमाल किया गया?
दरअसल, गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म मुंबई की एक यौनकर्मी के असल जीवन पर आधारित फिल्म है, जो अपने ही समुदाय से महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती है। मुंबई के कमाठीपुरा में वेश्यावृति के लिए मजबूर कर दी गयी गंगूबाई काठियावाड़ी अपने पहले ग्राहक को आकर्षित करने का भरसक प्रयास करती है। उसके क्लिप और डायलॉग ‘‘आ जा ना राजा–किस बात का कर रहा है तू इंतजार’ डायलॉग और सीन का रेस्टोरेंट ने इस्तेमाल किया। इस रेस्टोरेंट ने ‘पुरूषों के लिए विशेष दिन’ पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसका इस्तेमाल किया।

रेस्टोरेंट मालिक ने आधे मन से मांगी माफी
रेस्टोरेंट की पोस्ट में कहा गया है, ‘‘स्विंग्स राजा को यहां बुला रहा है। आ जाओ और स्विंग्स में सोमवार को पुरूषों के विशेष दिन पर 25 फीसद छूट का आनंद लो। ’’ सोशल मीडिया पर भारी बेइज़्जती और अपने ग्राहकों के निशाने पर आने के बाद रेस्टोरेंट मालिक ने आधे मन से माफी मांगी जिसके बाद ‘स्विंग्स’ की स्विंग्स पर निंदा होने लगी। लोगों की भावना इस रेस्टोरेंट की इस हरकत से आहत हुई है।
सोशल मीडिया पर भड़के दर्शक
सोशल मीडिया पर प्रचार के इस तौर तरीके को लेकर आलोचकों की भीड़ लग गई। कंटेंट क्रिएटर डेनियल शेख ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘यह क्या है? यह तो महिलाओं के यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देना और उन महिलाओं का मजाक उड़ाना है जिन्हें वेश्या बनने के लिए मजबूर होना पड़ा।’’ एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘यदि आप सोचते हैं कि यह किसी तरह की मार्केटिंग स्ट्रेट्जी है और इससे आपके प्रति लोगों का ध्यान जाएगा या ग्राहक मिलेंगे तो दुर्भाग्यवश आप गलतफहमी में हैं। वेश्यावृति पर आधारित फिल्म की एक क्लिप का इस्तेमाल करना यह दर्शाता है कि आप प्रचार के लिए कितने नीचे एवं उथले हो सकते हैं।’’