क्रिप्टो की उड़ान पर लगी रोक,70 % तक गिरी Bitcoin की वैल्यू
क्रिप्टोकरेंसी में हो रही लगातर गिरावट के कारण अब बिटकॉइन (Bitcoin) समेत दूसरी कई क्रिप्टोकरेंसी नीचे आ गयी हैं। आपको बता दें कि ये साल 2020 के बाद पहली बार है जब करेंसी में रिकॉर्ड गिरावट के बाद इस वैल्यू पर पहुंच गई है।
क्रिप्टोकरेंसी में हो रही लगातर गिरावट के कारण अब बिटकॉइन समेत दूसरी कई क्रिप्टोकरेंसी नीचे आ गयी हैं। आपको बता दें कि ये साल 2020 के बाद पहली बार है, जब करेंसी में रिकॉर्ड गिरावट के बाद इस वैल्यू पर पहुंच गई है। इसी के साथ बिटकॉइन 20 हजार डॉलर के नीचे चली गई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है।
70 % तक कम हुआ बिटकॉइन
कॉइन डेस्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 9 % की गिरावट देखी गई है, जिसके बाद से इसकी वैल्यू 19,000 डॉलर से भी कम हो गई है। इससे पहले पिछली बार नवंबर 2020 में इस वैल्यू पर यह करेंसी थी। बिटकॉइन की अधिकतम वैल्यू 69,000 डॉलर तक गई थी। हालांकि, अब क्रिप्टोकरेंसी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। करेंसी की वैल्यू 70 % तक कम हो चुकी है। एथेरियम की कीमत में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बिटकॉइन के बाद एथेरियम दूसरी सबसे लोकप्रिय करेंसी है जो लगातार नीचे गिर रही है।
आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री में अभी काफी उथल-पुथल का दौर है। इनवेस्टर्स रिस्क वाले एसेट्स को लगातार बेच रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म सेलसियस नेटवर्क ने इस महीने कहा था कि वो सभी विड्रॉ और ट्रांसफर को रोक रहा है। प्लेटफॉर्म के करीब 1.7 मिलियन कस्टमर्स हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठाया गया इन कस्टमर्स को इसका एक्सेस कब मिलेगा। हालांकि, कई क्रिप्टो एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो इंडस्ट्री की हालत इस साल तक ऐसी ही रह सकती है। इसमें अगले साल से सुधार देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, युद्ध और दूसरे कई फैक्टर्स हैं जिस वजह से इंडस्ट्री की हालत खराब है। लेकिन, इसमें साल 2023 की दूसरी तिमाही से सुधार देखा जा सकता है। खैर! ये तो आगे की बात है लेकिन, फिलहाल क्रिप्टो बाजार की हालत बेहद खराब है।