7-12 साल के बच्चों को लगेगी कोवोवैक्स वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी
सीरम इंस्टीट्यूट ने अब 7 साल से 12 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन तैयार कर दी है। इस वैक्सीन को डीसीजीआई से मंजूरी भी मिल गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 7 से 12 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन को लगाने की अनुमति दे दी है। आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोवोवैक्स वैक्सीन बनाई है।
देश में कोविड के मामले एक बार फिर से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 874 कोविड के नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे कोविड के सक्रिय मामले बढ़कर 4,482 हो गए हैं। वहीं इस बीच एक बड़ी राहत की खबर ये आई है कि अब 7 साल से 12 साल के बच्चों को भी वैक्सीन की खुराक दी जा सकेगी। सीरम इंस्टीट्यूट ने अब 7 साल से 12 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन तैयार कर दी है। इस वैक्सीन को डीसीजीआई से मंजूरी भी मिल गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 7 से 12 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन को लगाने की अनुमति दे दी है। आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोवोवैक्स वैक्सीन बनाई है।
इसके अलावा जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल की दो डोज की mRNA वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी गई है। यह वैक्सीन अभी 18 साल या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को ही लगाई जा सकती है। शुक्रवार को एक बैठक में सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इस वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए प्रस्ताव दिया था।