न्यूज़

वो मंदिर नहीं दुर्गा पूजा पंडाल था, रणबीर कपूर को ट्रोल किए जाने पर बोले अयान मुखर्जी

फिल्म’ब्रह्मास्त्र’ के एक सीन में रणबीर कपूर जूते पहन कर मंदीर के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट द्वारा सफाई पेश की है, अपनी इस पोस्ट द्वारा उन्होंने बताया कि रणबीर ने जूते क्यों पहने हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इसकी आलोचना शुरू हो गई है। इसके एक सीन को लेकर रणबीर कपूर और इसके मेकर्स को सोशल मीडिया द्वारा जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सिर्फ ट्रोल ही नहीं फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग भी की जा रही है। दरअसल, ब्रह्मास्त्र’ के एक सीन में रणबीर कपूर जूते पहन कर मंदीर के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट द्वारा सफाई पेश की है, अपनी इस पोस्ट द्वारा उन्होंने बताया कि रणबीर ने जूते क्यों पहने हैं।

मंदिर में नहीं, दुर्गा पूजा पंडाल में पहने थे जूते-
अयान मुखर्जी ने पोस्ट में लिखा, “कुछ लोग थे, जो हमारे ट्रेलर में एक सीन के कारण परेशान थे। जिसमें रणबीर का किरदार जूते पहने हुए है। इस फिल्म के निर्माता के रूप में मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमारी फिल्म में रणबीर मंदिर में नहीं, बल्कि दुर्गा पूजा पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं। मेरा अपना परिवार इसी तरह के दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन 75 सालों से करता आ रहा है। मैं बचपन से इसका हिस्सा रहा हूं। मेरे अनुभव में, हम सिर्फ देवी के मंच पर जाने से पहले अपने जूते उतारते हैं, न कि जब आप पंडाल में प्रवेश करते हैं।”
https://www.instagram.com/p/Ce-nFWPMzpZ/?utm_source=ig_web_copy_link

अयान ने आगे कहा, “मेरे लिए हर इंसान तक पहुंचना खास है। क्योंकि सबसे ऊपर, ब्रह्मास्त्र एक फीलिंग है, जो भारतीय संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का सम्मान करते हुए जश्न मनाती है। यही कारण है कि मैंने ये फिल्म बनाई है। इसलिए मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि ये भावना हर उस इंडियन तक पहुंचे जो ब्रह्मास्त्र देख रहा है।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म को आप 9 सितंबर से सिनेमाघरों में देख सकेंगें।